Protests erupt outside Kasba Police station as 3 arrested in alleged Kolkata college gang rape
किरेन रिजिजू ने कहा कि स्वघोषित कांग्रेस राजकुमार ने सारी हदें पार कर दी हैं।
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कैंब्रिज विश्वविद्यालय में दिए अपने संबोधन को लेकर सत्ता पक्ष के निशानें पर हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल के खिलाफ हमला किया है। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी भारत की एकता के खिलाफ खतरा बन चुके हैं। वह भारत को बांटने के लिए लोगों को उकसा रहे हैं।' उन्होंने कहा कि स्वघोषित कांग्रेस राजकुमार ने सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विदेशी लोग यह नहीं जानते हैं कि वह वास्तव में पप्पू हैं।
किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर कहा, "भारत के लोग जानते हैं कि राहुल पप्पू हैं, लेकिन विदेशी यह नहीं जानते कि वह वास्तव में पप्पू हैं। उनके मूर्खतापूर्ण बयानों पर प्रतिक्रिया देना आवश्यक नहीं है, लेकिन समस्या यह है कि उनके भारत विरोधी बयानों का भारत विरोधी ताकतों द्वारा भारत की छवि को धूमिल करने के लि दुरुपयोग किया जाता है।"
कैंब्रिज विश्वविद्यालय में राहुल के भाषण का वीडियो ट्वीट करते हुए उन्होंने यह हमला किया है। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भारत की वास्तुकला को नष्ट करने का आराप लगाया। वहीं, रिजिजू ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी का एकमात्र मंत्र 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' है।
कैंब्रिज में बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें मोदी सरकार की कोई नीति अच्छी लगती है। इसका जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि बुनियादी तौर पर वह असहमत हैं, एक-दो अच्छी चीजें ढूंढ़ लेने से सारी बातें छूट जाती है। उन्होंने कहा, "मेरे विचार में नरेंद्र मोदी भारत की वास्तुकला को नष्ट कर रहे हैं। मुझे दो या तीन अच्छी नीतियों के बारे में परवाह नहीं है। वह मेरे देश को चकनाचूर कर रहे हैं। वह भारत पर एक विचार थोप रहे हैं, जिसे भारत आत्मसात नहीं कर सकता। भारत राज्यों का एक संघ है। यदि आप एक विचार को एक संघ पर थोपने की कोशिश करते हैं, तो वह इसकी प्रतिक्रिया देगा।''
भाजपा और कांग्रेस राहुल के लंदन के उन बयानों को लेकर एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं, जिसमें कांग्रेस नेता ने पीएम नरेन्द्र मोदी, भाजपा सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने चीनी खतरे के बारे में विदेश मंत्री एस जयशंकर की समझ पर सवाल उठाया और आरएसएस की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से की थी।